रविवार, 18 सितंबर 2022

दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया-2

राम एक देवता, (पुजारी सारी दुनिया-2)

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया-2

दाता एक राम

 

द्वारे पे उसके जाके, कोई भी पुकारता-2

परम कृपा दे अपनी, भव से उबारता-२
ऐसे दीनानाथ पे-२, (बलिहारी सारी दुनिया-२)
दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया

दाता एक राम


दो दिन का जीवन प्राणी, (कर ले विचार तू-२)२
प्यारे प्रभु को अपने, मन में निहार तू-२

मन में निहार तू
बिना हरी नाम के-२ (दुखिआरी सारी दुनिया-२)
दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम

 

नाम का प्रकाश जब, अंदर जगायेगा-२
प्यारे श्री राम का तू, दर्शन पायेगा-२
ज्योति से जिसकी है-२, (उजयारी सारी दुनिया-२)

दाता एक राम

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नन्हा सा फूल हूँ मैं चरणों की धूल हूँ मैं आया हूँ मैं तो तेरे द्वार प्रभुजी मेरी पूजा करो स्वीकार

  रेसा रेमा रेसा रेमा रेसा रे रे रे सानि सारे सानि सारे सानि सा सा सा रेसा रेमा रेसा रेमा रेसा रे रे रे सानि सारे सानि सारे सानि सा सा सा...